May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। बिजली की कमी के बीच एक राहत भरी खबर क्षेत्र वासियों के लिए विधायक गिरधारीलाल महिया की ओर से आई है। महिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने क्षेत्र के गांव जालबसर में नये जीएसएस की सौगात दी है। महिया ने बताया कि जालबसर में नए 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन की विद्युत निगम ने स्वीकृति जारी कर दी है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को अनेक बिजली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जालबसर के इलाके में विकास को एक नई गति मिल सकेगी। जीएसएस की स्वीकृति की सूचना से जालबसर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों व किसानों ने विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार व्यक्त जताया है।