May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में खेती का आधार सींचित खेती है और बिजली नहीं मिलने से इस बार खेती उजड़ने की कगार पर पहुंच गई है। किसान आक्रोश में है और लगातार अपना विराधे प्रदर्शन जीएसएसों पर कर रहें है। आज गांव ऊपनी में किसान जीएसएस पर पहुंच गए है और नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग व सरकार पर फसल बर्बाद करने का आरोप लगा रहें है। किसानों ने कहा राम और राज दोनों रूठे है और बरसात नहीं होने के साथ बिजली नहीं मिल रही है। किसानों ने कहा कि फसलें 50 प्रतिशत चौपट हो गई है और किसानों के हालात गंभीर है। किसानों का आरोप है कि बिजली में ट्रिपिंग और टूटते वोल्टेज से परेशान हो गए है। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।