May 21, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2024। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है और रात ही नहीं दिन-दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने पर उतर आए है। मोमासर बास में गुरूवार को दोपहर में अपनी ड्यूटी से लौटी महिला ने थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुनिता पुत्री बनवारी लाल जाट हाल निवासी अलीचंद हीरालाल घोट मोमासर बास ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह ड्यूटी ऑफ के बाद घर के मैन गेट पर पहुंची तो घर के अदंर से खटखटाहट की आवाजें आ रही थी। उसने तुरंत बाहर का लॉक खोला और अंदर घुसी तो एक व्यक्ति पीछे की ओर भागता नजर आया। घर के अदंर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था व अंदर कमरे में सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा था। रूम के अदंर बैग में रखे 45,500 रूपए गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दी है।