May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-14 at 10.41.06 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक महिला ने अपने घर में पत्थर व कांच की बोतलें फैंक कर उसे चोटिल करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रेलवे फाटक के पास रहने वाली बिमलादेवी पत्नी हुक्माराम ने इसी मोहल्ले के पंकज पुत्र कमल ओड, सुरेन्द्र पुत्र राजूराम ओड के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे व उसके परिवार वालों को आए दिन तंग परेशान करते है। आरोपियों ने 14 मई की शाम को उसके घर में कांच की बोतलें व पत्थर फेंके जिससे परिवादिया को चोट भी लगी। आरोपी उसके व उसकी पुत्रियों के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच स्वयं थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।