






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। बुधवार शाम करीब 7.30 बजे गांव सालासर में ईंट भट्टे पर काम करते हुए एक श्रमिक की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक पुतुन सरोज पुत्र रामप्रसाद पासवान निवासी करदहा, रायबरेली को साथी श्रमिकों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सरोज कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।



