






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2023। एक श्रमिक के घर लगी आग में उसकी मेहनत मजदूरी के 80 हजार रूपए नगदी घरेलू सामान सहित जलकर खाख हो गए। कितासर बीदावतान निवासी मालाराम पुत्र मांगीलाल नायक ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि 23 नवबंर की शाम करीब 5 बजे उसके घर आग लग गई। इस आग में घर में रखी चारपाइयां, रजाइयां, पथरने, बर्तन, कपड़े, संदूक में रखे सोन, चांदी के कुछ गहने, 3 क्विंटल बाजरी सहित मेरे द्वारा मेहनत मजदूरी से एकत्र किए गए करीब 80 हजार रूपए नगदी रूपए जलकर खाख हो गए है। आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है और परिवादी अपने घर में एक ही सदस्य है। वह किसी खेत पर मजदूरी करने गया हुआ था और पीछे से उसका झोंपड़ा आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई परंतु तब तक सामान जलकर खाख हो गया।




