






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2023। नाम जप व प्रभात फेरी का सनातन धर्म में अत्यन्त महत्व बताया जाता है। कार्तिक माह में भी सैंकड़ो श्रद्धालु स्नान ध्यान, दर्शन में रत रहते है। ऐसे में कस्बे के झूलेलाल मंदिर से प्रति वर्ष अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसमें अनेक श्रद्धालु नाम जप का लाभ लेते है। मुरलीधर संगवानी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तिमय वातावरण में दिपावली के बाद से ही रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। आज सुबह 6:30 बजे हेमराज खटनाणी ध्वजा के लेकर रवाना हुए उनके साथ दुर्गाप्रसाद खटनाणी, नन्दलाल दातवाणी, पुजारी मनोज उपाध्याय, धर्मेन्द्र संगवानी, रमेश संगवानी, नारी मोरवानी, कारुमल धनवानी, गुलाब दातवाणी, टिकम मोरवानी, चंदनमल मोरवानी, लक्ष्मीनारायण वाधवानी सहित अनेक महिलाओं और बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने बताया कि 27 नवबंर को पूर्णिमा को प्रभात फेरी पूर्ण होगी।





