May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-25 at 14.48.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के साथ साथ पूरे जिले में सकारात्मक मीडिया का माध्यम बीकानेर प्रेस क्लब बने। बीकानेर जिले के मीडियाकर्मी वास्तविक रूप से जिले भर में हर दबी हुई आवाज को उठाने में अपनी भूमिका निभाते है एवं इस कारण क्षेत्र की पत्रकारिता आज भी सम्मानित है। यह बात कही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना ने, और मौका था बीकानेर प्रेस क्लब के चुनावों में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी के महासचिव पद पर निर्वाचित होने पर आयोजित “पत्रकार सम्मान समारोह का। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महासचिव स्वामी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, आदूराम मेघवाल, अनिल धायल, अशोक पारीक, मुकेश जाखड़, असगर का साफा व माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बाना ने मीडिया को आमजन की अभिव्यक्ति के साथ-साथ जन अधिकारों का रक्षक बताया एवं स्वामी के प्रेस क्लब महासचिव बनने से क्षेत्र का मान बढ़ने की बात कही। इस मौके पर लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, बाना सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा, सिद्ध युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, शहर अध्यक्ष गोल्डन तंवर, ओमप्रकाश जाखड़, प्रकाश दुसाद, रेंवतराम खिलेरी, इंद्राज खिलेरी, रामलाल जाखड़, हरिराम सहू, दीनदयाल जाखड़, लालाराम, सुरजाराम आंवला, मदनलाल, प्रकाश, देवनाथ, सरवर हिंदूस्तानी, बजरंग पूनियां, गोविदं सारस्वत, विजयपाल जाखड़, हेतराम डेलू, महेन्द्र मोटसरा, रामकरण कडवासरा, दिनेश पिलानिया, शंकरलाल सायच, मनोज गोदारा, मुकेश सुथार, मनीष सायच, गोरधन गोदारा, गणेश शर्मा, मुकेश खान, रमेश ज्याणी, शंकरलाल डेलू, राकेश सारण, जेठाराम, ओमप्रकाश, देवीलाल, मामराज सिंवर, नौरंगराम जाखड़, डूंगरराम महिया, भंवरलाल गोदारा, मोहनलाल गोदारा, नानूराम मेघवाल,जरंग सारण, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।