August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-06-01 at 16.02.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2025। कस्बे में रानी बाजर स्थित एक फास्टफूड दुकान पर एक युवक व दुकान में खड़े एक युवक के बीच मामूली झगड़ा हो गया। प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार झगड़े में ग्राहक युवक दुकान की सीढ़ियों से गिर गया जिससे वह घायल हो गया। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ एसएस नांगल ने बताया कि आड़सर बास निवासी 40 वर्षीय संजू पुत्र गजराज नाई के सिर में आई चोट के कारण बीकानेर रेफर कर दिया गया है। युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक संजू स्लीपर बस चलाता है और इन दिनों 10-12 दिन से गांव आया हुआ है।