






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2025। पत्रकारिता समाज में जन जागरण ही नहीं नव जागरण का भी माध्यम है, जिससे सामाजिक एकता व उत्थान का मार्ग प्रशस्त होता है। श्रीडूंगरगढ़ के पत्रकार विशाल स्वामी के जिला प्रेस क्लब में महासचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद यह अपेक्षाएं ओर अधिक बढ़ गयी है, कि पत्रकारिता की दिशा समाज हित में हो। मीडिया से यह उम्मीद पुजारी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वामी के अभिनंदन के दौरान रखी गई। अखिल राजस्थान पुजारी महासभा के जिलाध्यक्ष धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, जिला उपाध्यक्ष दुलदास उदरासर, श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष सोहनदास स्वामी, तहसील महासचिव रामेश्वर स्वामी जाखासर, ओमप्रकाश खटोड़, जगदीश, मास्टर रामकिशन ज्याणी, गौरीशंकर स्वामी सेरुना, सत्यनारायण स्वामी श्रीडूंगरगढ़ आदि ने स्वामी को साफा पहनाया एवं माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई। इस मौके पर सभी ने स्वामी के निर्वाचित होने पर समाज एवं श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ने की बात कही।
वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर में हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन बीकानेर में वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर आचार्य की अध्यक्षता में एडिटर्स एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स व बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद विभा बंसल, वरिष्ठ पत्रकार हेम शर्मा अथिति रूप में मौजूद रहें। आयोजकों द्वारा क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी, सदस्य मुकुंद खंडेलवाल का माल्यार्पण कर शॉल, साफा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजन एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद आचार्य ने किया। कार्यक्रम में मूल्यपरक व सकारात्मक पत्रकारिता के बारे में सुमित शर्मा, बुलाकी शर्मा, सुधा आचार्य, शिव कुमार सोनी, बलदेव रंगा, गिरिराज मोहता ने विचार रखें। कार्यक्रम में नीरज दैया, मुकेश व्यास, जीके नागपाल, भवानी, सोलंकी, गिरीश श्रीमाली, महेश शर्मा, योगेंद्र पुरोहित, उमेश आचार्य, महेश उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण चुरा, तलत रियाज, श्रीमोहन आचार्य, विष्णुदत्त मारू, सुभाष पुरोहित, महेंद्र जोशी, अलका पारीक, अर्चना, मोनिका रघुवंशी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य पत्रकार व साहित्यकार मौजूद रहें। कार्यक्रम आयोजन में समिति के निदेशक ओमप्रकाश सुथार तथा एसोसिएशन सचिव विनय थानवी, प्रकाश सामसुखा, योगेश खत्री, मनोज व्यास , अजीज भुट्टा, बलजीत गिल, उमेश पुरोहित, राहुल मारवाह, मनोज व्यास, राजेंद्र छंगाणी, सतवीर बिश्नोई, सुमेष्ता बिश्नोई, सुमित बिश्नोई, यतींद्र चड्ढा, के कुमार आहूजा, दिलीप गुप्ता, गोवर्धन सोनी, विजय कपूर, जीतू बीकानेरी, विक्रम पुरोहित, मुकुंद व्यास, प्रदीप के मोदी आदि सक्रिय रहे।







