






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव केऊ पुरानी निवासी सीताराम पुत्र गौरीशंकर स्वामी ने कॉलेज व्याख्याता के परिणामों में ऑल राजस्थान 15वीं रैंक हासिल की है। बता देवें इस भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी विषय के 153 पद थे और सोमवार शाम इसका परिणाम जारी हुआ है। सीताराम ने इसके लिए आयोजित तीन पेपर में एक 7 जनवरी 2024 को दिया व दूसरा व तीसरा पेपर 21 मई 2024 को दिया। परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर 10 जनवरी 2025 को साक्षात्कार हुआ व फाइनल रिजल्ट सोमवार को आया है। सीताराम ने टाइम्स को बताया उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के द्वारा ही की थी। कुछ ऑनलाइन गाइडेंस ली परंतु इसके अतिरिक्त कहीं कोचिंग करने नहीं गए। स्वामी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में निरंतरता व नियमितता जरूरी है व तैयारी करते समय आलस का पूरी तरह से त्याग कर देना चाहिए। स्वामी ने बताया कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरूजनों व मित्रों के सहयोग को दिया है। उनकी सफलता के बाद उनके चार भाई व तीन बहनों सहित परिवार व परिजनों में प्रसन्नता का माहौल है व मित्र व ग्रामीण बधाइयां दे रहें है।



