May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-30 at 20.56.50

सेरूणा पुलिस ने 40 पव्वे अवैध शराब जब्त।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने के एएसआई चेनदान ने पुलिस दल के साथ अवैध शराब के खिलाफ एक कार्रवाई की। पुलिस ने सूडसर रोही में बुधवार को गश्त के दौरान गोपालसर निवासी मेघराज को पकड़ा व आरोपी से 40 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।

तेज स्पीड बाइक हुई स्लीप, एक घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे लखासर टोल के पास एक तेज स्पीड बाइक स्लीप हो गई और एक युवक घायल हो गया है। घायल को टोल एंबुलेंस की मदद से टोल कर्मियों ने उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया है। यहां मेडिकल स्टाफ द्वारा युवक का ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक स्लीप होने से युवक हुआ घायल।