






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बुधवार को संगम घाट के त्रिवेणी संगम में श्रीडूंगरगढ़ के 155 यात्रियों ने हर्षोल्लास के साथ आध्यात्मिक डुबकी लगाई। तीन बस में इन यात्रियों ने चौधरी ट्रेवल्स लिखमादेसर के तत्वाधान में यात्रा पूर्ण की। यात्रा संयोजक रामप्रताप सहू ने बताया कि प्रयागराज में मंगलवार को भगदड़ के बावजूद यात्रियों में जबरदस्त उत्साह बना रहा व मंगलवार शाम व बुधवार सुबह त्रिवेणी घाट पर स्नान पूर्ण किया। सहू ने बताया कि भारतीय सेना के जवान ठुकरियासर के हनुमान लूखा व लिखमादेसर के राकेश वहां मिले। दोनों फौजी स्नेह पूर्वक अपने क्षेत्र के यात्रियों से मिले और पूरा सहयोग किया। यात्रियों ने भी उन्हें खूब शुभकामनाएं देते हुए विदा ली। यात्रा में परिवार सहित शामिल श्याम तिवाड़ी ने बताया कि यात्रा में भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। रामप्रताप सहू ने बताया कि अनेक तीर्थ यात्राएं श्रद्धालुओं के साथ सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद आगामी यात्रा पुन: 5 फरवरी को रवाना होगी। जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे। कुंभ स्नान में जाने के इच्छुक श्रद्धालु रामप्रताप सहू से 8000401435 पर या 9928045983 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।







