






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। पूरा क्षेत्र आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में डूबा है और ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाने वाली एक खबर ओर आई है। शुक्रवार को बीकानेर में निर्विकल्प फांउडेशन की ओर बीकानेर गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र में श्रेष्ठ सेवाएं देने वाली आपणो गांव सेवा समिति को बीकानेर गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी भीकमचंद पुगलिया को आयोजन की अध्यक्षता सौंपी गई। बीकानेर गौरव सम्मान लेने समिति के अध्यक्ष मनोज डागा व साथी पहुंचे वहीं पुगलिया को मुख्य अतिथि मोमेंटो से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में राजस्थान फाउंडेशन की भी सहभागिता है। समारोह में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। बता देवें गत दिनों बीकानेर गौरव अवार्ड की वेबसाइट का लोकार्पण शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा किया गया था। सेवा को सम्मान प्राप्त होने से समिति के सेवादारों का उत्साह व जोश बढ़ गया है व सभी नागरिक भी समिति अध्यक्ष सहित सभी सेवादारों को तथा समाजसेवी पुगलिया को बधाई दे रहें है।



