May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-04 at 13.30.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2024। हाइवे किनारे स्थित गांव कितासर में दो दिन पहले तीन लड़के एक मोटरसाइकिल छोड़ गए और उसे लेने लौटे ही नहीं है। टैगोर स्कूल के पीछे स्थित मैदान में पड़ी ये बाइक आज तीसरे दिन भी लावरिस पड़ी है। स्कूल के व्याख्याता रिछपाल धोलिया ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने बताया कि दो दिन पहले तीन लड़के इस बाइक पर सवार होकर आए व यहां से किसी पिकअप में रवाना होकर चले गए। युवक मोटरसाइकिल को एक खढ्ढे के पास टेढ़ा पटक कर छोड़ गए। ऐसे में ग्रामीण विभिन्न अंदेशे जता रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो दिन से लावारिस पड़ी है मोटरसाइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खड्ढे के पास टेढ़ा कर पटक गए युवक।