






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2022। कुछ ही देर पहले हाइवे पर एक कार की टक्कर से कस्बे के एक युवक चोटिल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमासर बास निवासी 26 वर्षीय छगनलाल पुत्र चेतनराम जाट गणपति धर्मकांटे के पास हाइवे पर मोटरसाइकिल से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। तभी एक कार से उसकी टक्कर हो गयी और कार मौके से फरार हो गयी। यहां आस पास के लोगों ने उसे ओटो से अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक के परिजन व स्वयंसेवी पहुंच गए। गनीमत रही युवक खतरे से बाहर है और उसके चेहरे, घुटने, कोहनियों पर चोटें आई है। युवक को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी जाएगी।



