August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2022। खबर कस्बे के बिग्गा बास वासियों के लिए जलदाय विभाग से आई है। बिग्गाबास में अब जलसप्लाई सुबह 5 बजे दी जाएगी। सहायक अभियंता बृज मोहन मूंड ने बताया कि मोमासर बास स्थित जलाशय, एनएच 11 स्थित कोर्ट उच्च जलाशय, सरदारशहर रोड स्थित उच्च जलाशय से पेयजल सप्लाई प्रतिदिन सुबह 5 बजे की जाएगी। मूंड ने बताया कि गर्मी आने से जलापूर्ति की मांग बढ़ी है जिससे टेल तक पानी पहुंच सकें इस हेतु ये निर्णय लिया गया है।