May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। लगातार पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दुपहिया वाहनचालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता के प्रयास किए जा रहें है। फिर भी हेलमेट पहनने के प्रति बरती जा रही लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। देर रात हाइवे पर बिग्गा पेट्रोल पंप के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार घायल हुआ। घायल के सिर पर ही अधिक चोट आई व टांके लगाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर दो ट्रक ओवरटेक करते हुए तेज गति से गुजर रहें थे जिससे 21 वर्षीय युवक मदनगोपाल पुत्र सहीराम भांभू निवासी राजलदेसर की मोटरसाइकिल का संतुलत बिगड़ गया। मोटरसाइकिल सहित युवक सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस द्वारा सेवादार युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तथा युवक के परिजनों को सूचित किया गया। युवक के परिजन राजलदेसर से अस्पताल पहुंच गए व युवक को राजलदेसर ले गए।