May 21, 2026
26jan

श्रीडूगरगढ टाइम्स 8 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अभिभावकों के लिए सुबह सुबह शिक्षा से जुड़ी दो खास खबरें आई है। पहली खबर क्षेत्र के प्रतिष्ठित भारती निकेतन संस्थान से आई है व दूसरी खबर राजकीय कन्या महाविद्यालय से है।
5 छात्रों का एकसाथ जेट में सलेक्शन, स्टॉफ व विद्यार्थियों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल के 11 छात्रों ने जेट की परीक्षा दी तथा गुरूवार को आए परिणाम में 5 विद्यार्थियों ने एकसाथ जेट में सलेक्शन हासिल किया है। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड में सर्वोच्च परीक्षा परिणाम के बाद गुरुवार को आए जेट परीक्षा में छात्रों ने सर्वोच्च परिणाम दिया है। स्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि रामदेव मायल, रामदेव भूकर, देवकिशन गोदारा, रामनिवास चालिया, मनोज जाखड़ का सलेक्शन होना संस्थान के लिए गर्व की बात है। पांचो छात्रों ने स्कूल के स्टॉफ का आभार जताया। संस्थान के स्टॉफ व विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है व सभी छात्र व शिक्षक सलेक्ट छात्रों को शुभकामनाएं दे रहें है।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि कल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्याल में प्रवेश के लिए 9 जुलाई शनिवार को अंतिम तिथि है। हनुमान धोरा स्थित राजकीय प्राथमिक बालिका विद्यालय में अस्थाई रूप से संचालित महाविद्याय की प्राचार्य डॉ. इंदिरा गोस्वामी के निर्देशन में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कच्छावा ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में स्नातक कला वर्ग में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन एवं भूगोल विषयों में प्रवेश दिया जा रहा है। बी. ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राएं दिनाँक 9.7.22 तक कॉलेज शिक्षा के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज- 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, जनाधार कार्ड, नवीनतम फ़ोटो एवं स्वयं के हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, बोनस अंक हेतु दस्तावेज चाहिए। छात्राएं स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई मेल आई डी भी अवश्य भरें। कच्छावा ने बताया कि छात्राएं अधिक जानकारी के लिए 9414426950, 7737215013 पर संपर्क कर किया जा सकता है।