May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2024। घुमचक्कर पर बुधवार शाम तीन चार जनों ने एक युवक को घेरकर पीटा और युवक ने थाने पहुंच कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गांव गोपालसर निवासी मदनलाल पुत्र भैराराम जाट ने गांव जैतासर निवासी रामलाल पुत्र तुलछाराम जाट सहित 3-4 अन्यों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब 5.25 बजे आरोपियों ने घुमचक्कर पर उसे घरे लिया व जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। परिवादी की जेब से रूपए निकाल लिए और उसकी गाड़ी तोड़ डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दे दी है।