May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2025। क्षेत्र में एक युवक अपने घर से रात नंगे पांव ही निकल गया और लापता हो गया है। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह काजला ने बताया कि बाडेला निवासी 26 वर्षीय मुखराम पुत्र किसनाराम जाट बीती रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में बाहर की ओर बने कमरे में सो गया। सुबह परिजन उठे तो वह घर से गायब मिला। गुमशुदा के बड़े भाई नरेंद्र ने उसकी तलाश की गुहार लगाते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। परिजनों ने उसकी तलाश का प्रयास किए, परंतु युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। किसी पाठक ने युवक को कहीं देखा हो तो वे श्रीडूंगरगढ़ थाने संपर्क कर जानकारी दे सकते है। गुमशुदगी की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह काजला कर रहें है।