May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2025। चाची से मारपीट कर लज्जा भंग करने व गले से सोने के फुलड़े तोड़ लेने का आरोप लगाते हुए जेठूते व उसकी पत्नी सहित तीन जनों के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। सेरूणा निवासी रामी पत्नी चुन्नीलाल मेघवाल ने ऊपनी निवासी हेतराम पुत्र कानाराम, राधा पत्नी हेतराम व गोमदराम पुत्र धन्नाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर 2024 की दोपहर 12 बजे वह अपनी जेठानी मालीदेवी पत्नी कानाराम से मिलने गई। तभी आरापियों ने एकराय होकर उसकी जेठानी के घर में घुसकर उसके सामने बदतमीजी करते हुए उसके साथ मारपीट की और गले से 14 सोने के फुलड़े तोड़ लिए। 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे उसके जेठ कानाराम व गोमंदराम के पिता धन्नाराम मेघवाल आए व आरोपियों को फुलड़े लौटाने को कहा। उसी शाम 4 बजे तीनों उसके घर में जबरदस्ती घुस आए व उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे आकर छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।