May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। तीन किलो अवैध डोडा पोस्त रखने व परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। एसआई बलबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की और सिंह ने बताया कि तीन किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ बीदासर फांटा से बाना के कच्चा रास्ता पर 30 वर्षीय भागीरथ पुत्र हड़मानाराम जाट निवासी बाना को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गुरूवार को ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।