May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। श्रीगौसेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा लंपी के घावों के लिए कारगर आयुर्वेदिक मलहम बनाया गया है। समिति के सेवादारों ने करीब एक माह के परिश्रम से तेल और अनेक आयुर्वेदिक सामग्री मिलाकर ये मलहम बनाया है। समिति सदस्यों ने बताया कि मलहम गौवंश के घावों पर कारगर है और इसका एक माह तक परीक्षण किया गया है। समिति ये दवा पशुपालकों, किसानों को निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। समिति द्वारा बिग्गाबास के वार्ड 20 में बद्रीलाल बिहाणी के मकान पर रविवार रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे तथा इस अवसर में मलहम का 21 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ इस मलहम का विमोचन भी किया जाएगा।
आयोजन का होगा लाइव प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगौसेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या व दवा विमोचन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। दवा बनाने के बारे में जानकारी देते हुए दवा उपलब्ध करवाने के बारे में भी पूरी जानकारी समिति सदस्यों द्वारा दी जाएगी। क्षेत्र के सभी पशुपालकों के पीड़ित गौंवश को ये दवा समिति द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।