






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के विकास के लिए आवश्यक है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति में सामूहिक सोच के साथ समर्पण के भाव हों। यह बात कही क्षेत्र के युवा उद्यमी अनिल जोशी ने और मौका था हरिद्वार में आयोजित अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के भव्य महासम्मेलन का। महर्षि गौतम के पूजन से शुरू इस महासम्मेलन में देश भर से आये गुर्जर गौड़ समाज वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं मातृ शक्ति ने भाग लिया। महासम्मेलन में क्षेत्र के गांव आडसर के निवासी एवं दिल्ली प्रवासी उद्यमी अनिल जोशी ने वक्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाई एवं देश से आए समाज बांधवों को संबोधित करते हुए समर्पण भावों का आह्वान किया। इस मौके पर महासभा संरक्षक ओमप्रकाश जोशी, हरिद्वार ट्रस्ट अध्यक्ष जेएम जोशी, महासभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, महासभा प्रधानमंत्री जयकिशन पंचारिया, युवक संघ अध्यक्ष रमेश खटोड़ आदि ने अनिल जोशी का सम्मान भी किया। महासम्मेलन में वक्ताओं, पदाधकिारियों ने समाज हितार्थ विषयो को विचार रखे एवं विभिन्न निर्णय लिए गए।




