






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2024। आस पास की खास खबर में खबर निकटवर्ती नोखा उपखंड से आई है। यहां नोखा थाने के थानाधिकारी अमित स्वामी ने बुधवार सुबह नशे के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने माडीया गांव निवासी श्रवण कुमार विश्नोई को बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। युवक से पुलिस ने 26 ग्राम एमडी व 8 ग्राम स्मेक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता देवें जिले में लगातार स्मेक व एमडी जैसे खतरनाक नशे की गिरफ्त में आ रहें यूथ के लिए समाज सुधारकों में चिंता का माहौल है। बीकानेर में शहरवासियों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग भी की परंतु नशे के सौदागरों पर रोक लगाना पुलिस के लिए भी दूर की कौड़ी ही है।



