May 20, 2026
0000100

पल्स पोलियो 2024 के तहत श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिसबंर माह में ही पल्स पोलियो 2024 के द्वितीय चरण का आयोजन होगा। इस पूरा करने के लिए चिकित्सा विभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके बिहानी ने बताया कि कल गुरूवार को उपजिला अस्पताल में सुबह 12 बजे प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आशा सहयोगिनी/ सहायिका एंव पूर्व में इस कार्यक्रम में लगे सभी कार्मिक शामिल होंगे।
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 44 लाख से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल 1 जनवरी से शुरू होंगे। बोर्ड संबंधित स्कूलों में सामग्री भेज रहा है। सीबीएसई के अजमेर, दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट, पंचकूला, गुवाहाटी, प्रयागराज, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरूअनंतपुरम, बेंगलुरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, विजयवाड़ा और पुणे रीजन में दसवीं व बाहरवीं कक्षा के 44 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
कल मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फड़नवीस लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुंबई में मुख्यमंत्री की रेस में देवेंद्र फड़णवीस ने छलांग लगाई और बीजेपी की कोर कमेटी में विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने एकमत से उनका समर्थन कर दिया है। कल यानी 5 दिसंबर को देवेंद्र फड़णवीस का मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फड़णवीस के साथ है।
सरकार ने पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र देने में बड़ी राहत की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य के पेंशनर्स कर्मचारियों को राज्य सरकार ने जीवित प्रमाण पत्र देने के मामले में राहत दी है। इन पेंशनर्स को नवम्बर में जीवित प्रमाण पत्र देना था मगर अब उसकी समय सीमा 2 महीनें बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने जीवित प्रमाण पत्र पेश करने की समय सीमा नवंबर से बढ़ाकर 31 जनवरी 2025 कर दी है। राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियमों के अंतर्गत वर्ष में एक बार नवंबर में जीवित प्रमाण पत्र पेश करना अनिवार्य है।