






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पालिका में पिछले 8 दिनों से आमजन का एक भी कार्य नहीं हो पा रहा है जिससे आमजन बेहाल और परेशान है। आज पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ की नियुक्ति की मांग करते हुए प्रशासन को पत्र लिखें है। शर्मा ने स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक, उपनिदेशक, जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी को पत्र देकर पालिका में ईओ के पद पर नियुक्ति की मांग की है। शर्मा ने कहा कि पालिका में 14 दिसबंर से ईओ का पद रिक्त है जिससे आमजन के जरूरी कार्य अटकने के साथ ही प्रशासन शहरों के संग अभियान में बनने वाले पट्टे बुरी तरह से प्रभावित हो रहें है। शर्मा ने कहा कि आमजन में रोष बढ़ता जा रहा है और राज्य सरकार जब तक अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति नहीं करें तब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन करें। जिससे आमजन के जरूरी कार्य सुचारू रूप से हो सकें व जनता परेशान ना हो।



