May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में झंवर बस स्टैंड के पास दशहरा मैदान में जबरदस्त उत्साह के साथ राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन जारी है। सेवा क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ में अग्रणी संगठन “आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति” के सेवादारों ने गणेश पूजन किया व मेले में इतने लोगों को रोजगार मिलने की सराहना की। मेले के आयोजक सुनील शर्मा ने सभी सेवादारों का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, कोषाध्यक्ष सोनू मारू, जय बाहेती, रामप्रताप सारस्वत, राजकुमार प्रजापत, मनोज कायल, भवानी सिद्ध, भीकमचंद सुथार, श्याम सैन, दीनदयाल प्रजापत, जयप्रकाश महावर, रामावतार पारीक, कैलाश प्रजापत, मदन सोनी, रामावतार सुथार शामिल रहें। सभी ने कोरोना काल के बाद मेले के आयोजन को सराहा व इसे महिलाओं व बच्चों के मनोरंजन के लिए महत्वपूर्ण बताया। मेले के मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने अभी सेवादारों का आभार प्रकट किया।
जबरदस्त उत्साह के साथ नागरिक पहुंच रहें है मेले में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज पास ही गांव जेतासर व तोलियासर से बड़ी संख्या में नागरिक मेला देखने पहुंचे व बच्चों ने खूब झूले खाए। कस्बे से उत्साहित युवतियां व महिलाएं मेले में पहुंची व जमकर इमिटेशन ज्वैलरी खरीदी। मेले में झूले, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, रेडीमेड गारमेंट्स, वूलन कपड़े सहित घरेलू सामान की दुकानें सजी है। आज रविवार होने के कारण नागरिकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया व सुबह से देर शाम तक मेले में खासी भीड़ रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति सदस्यों ने आयोजन को सराहा व आयोजक सुनील शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने आज गणेश पूजन कर मेला प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले के लिए नागरिकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मेला देखने आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस जवानों ने गश्त के दौरान मेले का अवलोकन किया।