May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-05-14 at 8.57.08 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। किसान आंदोलन के तहत शाहजहांपुर बॉर्डर पर तीन काले कानून के खिलाफ हुए संघर्ष में भाग लेकर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें किसानों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में गांव माणकरासर निवासी किसान मांगीलाल मेघवाल रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। घायल किसान की मदद के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय किसान सभा ने मदद के हाथ बढ़ाए व वर्ष भर का अनाज उसके घर पहुंचाया है। विधायक गिरधारीलाल महिया के अगुवाई में अभाकिस के पदाधिकारी व सदस्यों ने आज माणकरासर पहुँचकर घायल किसान की कुशलक्षेम पूछी और परिवार को भरण-पोषण हेतु 62 कट्टे गेहूं, एक कट्टा चीनी व एक खाद्य तेल का टीन का सहयोग दिया है। इस दौरान किसान सभा के कोषाध्यक्ष मोहनलाल भादू, सचिव राजेंद्र जाखड़, पूर्व सचिव अशोक शर्मा, टेऊ सरपंच सुनिल दुगरिया, उपसरपंच लालचन्द, दानाराम प्रजापत, पूर्व उपसरपंच ताजाराम नाहर, सुखराम खिलेरी, शिवलाल भादू, मुखराम नायक,  जगदीश गोदारा, बाबूलाल सुथार, विकास गोदारा, प्रवीण जांगिड़, पवन शर्मा मौजूद रहे।