May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-05-14 at 8.32.34 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। क्षेत्र में भक्ति रसधार बह रही है और कस्बे में दो सहित लखासर में एक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। आज आड़सर बास कथा में रात से नानी बाई का मायरा का वाचन भी किया जाएगा।

गौसेवार्थ कथा में कथा वाचक ने की बड़ी घोषणा, संगीतमय कथा में शामिल हो रहें श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की बाबा रामदेव गौशाला में गौसेवार्थ भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां कथावाचक बजरंगदास महाराज ने गौसेवार्थ सहयोग देते हुए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। पांडाल में श्रद्धालुओं ने महाराज का आभार जताते हुए जमकर जयकारे लगाए। चारों ओर महाराज की घोषणा की चर्चा हो रही है और श्रद्धालु उनकी सराहना कर रहें है। महाराज ने कथा के तीसरे दिन आज अनेक सुदंर भजनों के साथ विभिन्न प्रसंग सुनाए। यहां सती प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर भी हुए व भजनों पर जमकर झूमे। कथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लखासर सहित आस पास के गांवो से श्रद्धालु शामिल हुए।

आड़सर बास कथा में महाराज ने सुनाए अनेक प्रसंग, प्रह्लाद प्रसंग में श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में सारस्वत परिवार द्वारा आयोजित कथा में आज रामानंद तीर्थ महाराज ने कथा के तीसरे दिन अनेक प्रसंग सुनाए। महाराज ने भक्त प्रह्लाद का प्रसंग सुनाया तो पांडाल जयकारों से गूंज उठा। महाराज ने मानव संसार में रहते हुए भी वैराग्य मन में रखते हुए ईश्वर की आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनने का लाभ उठाया। बता देवें यहां कथा स्थल पर आज रात्रि से नानी बाई के मायरे का आयोजन होगा व पंडित सांवरमल कौशिक मायरा वाचन करेंगे।

कलश यात्रा के साथ भागवत प्रारंभ, प्रथम दिन बताया कथा का महत्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। गणेश मंदिर से सैंकड़ो महिलाओं की मंगल वेष में कलश यात्रा निकली। यात्रा गाजे बाजे के साथ सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में पहुंची। महावीर प्रसाद चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा आयोजित कथा में पहले दिन संत प्रह्लाद महाराज ने कथा का महात्म्य बताया। संत ने कहा कि कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही शुद्ध व स्थिर रख सकता है। उन्होंने जीव मात्र के कल्याण के लिए जेठ माह में जल सेवा करने की प्ररेणा दी। यहां 20 मई तक सुबह सवा ग्यारह बजे से शाम सवा चार बजे तक कथा का आयोजन होगा तथा स्थल पर रोजाना सुबह पांच बजे प्रभात फेरी , प्रार्थना व प्रवचन होगा तथा शाम साढे पांच बजे बच्चों को गीता अभ्यास करवाया जाएगा।