May 20, 2026
IMG-20230530-WA0020

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2023। केंद्रीय कानून मंत्री के श्रीडूंगरगढ़ की सीमा में पहुंचने के साथ ही स्वागत, अभिनंदन का दौर शुरू हो गया जो हर स्टैंड, हर गांव में लगातार चल रहा है। जिले की सीमा में प्रवेश के बाद गांव कितासर स्टैंड पर भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाईं, छेलुसिंह शेखावत सहित ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। गांव बिग्गा में भाजपा नेता बृजलाल तावनियाँ, शिव स्वामी सहित गांव के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। भाजपा नेत्री लकेश चौधरी ने अपने फार्म हाउस के आगे तिलक लगा कर मेघवाल का स्वागत किया। गांव सातलेरा और करणी हेरिटेज के आगे भी अभिनंदन किया गया। मेघवाल काफिले के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके है और स्वागत जुलूस शुरू हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बृजलाल तावनियाँ सहित ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वागत पर केंद्रीय मंत्री ने जताया ग्रामीणों का धन्यवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर स्टैंड पर भाजपा नेताओं ने किया रिसीव, स्वागत में दिखे एक साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेताओं ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकेश चौधरी ने किया तिलक लगा कर स्वागत।