






साहित्य परिषद के सम्मेलन में सम्मानित हुए कहानीकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान का जोधपुर के यूथ हॉस्टल, रातानाडा में प्रांत स्तरीय कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार मनोज कुमार, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के हिंदी आचार्य प्रो. डॉ.अन्नाराम शर्मा, महात्मा गाँधी अस्पताल के अधीक्षक एवं हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.डॉ. फतेहसिंह भाटी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग के पूर्व विभागाध्याय प्रो. कल्याण सिंह शेखावत मंच पर उपस्थित रहें। समारोह में प्रांत अध्यक्ष डॉ अखिलानंद पाठक ने स्वागत उद्बोधन दिया व चंद्रवीर सिंह ने परिषद गीत प्रस्तुत किया। महानगर मीडिया प्रमुख डॉ. दिव्या सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जोधपुर प्रान्त के सात विभाग एवं 21 जिलों में से 10 राजकीय जिलो में ‘कुटुम्ब प्रबोधन’ विषय पर कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय एवं साहित्यकार वर्ग में यह प्रतियोगता आयोजित की गई। इसमें 947 विद्यालय, 348 महाविद्यालय, 139 साहित्यकारों ने तथा कुल 1437 प्रतिभागियों के भाग लिया। जिसमें बीकानेर विभाग की ओर से साहित्यकार वर्ग में प्रथम स्थान पर रही श्रीडूंगरगढ़ की भगवती पारीक ‘मनु’ को कथा साहित्य का साहित्य पद्म सम्मान दिया गया। महाविद्यालय वर्ग में प्रथम रही श्रीडूंगरगढ़ की मनसा सोनी को जैनेन्द्र कथा सम्मान प्रदान किया गया। प्रान्त मीडिया प्रभारी पवन पाण्डेय, चार प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. गोपीराम शर्मा, परमानन्द भट्ट, करण सिंह बेनीवाल एवं मोनिका गौड़ के अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष, जोधपुर महानगर के कार्यकर्ताओं, प्रान्त कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद सिंह ने किया तथा विक्रम सिंह शेखावत ने सभी का आभार ज्ञापन किया।

दिवंगत सेरड़िया की 23वीं पुण्यतिथि पर किया स्मरण, दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष और गांधीवादी विचारक रहें दिवंगत भूराराम सेरडिया की 23वीं पुण्यतिथि पर खादी समिति भवन श्रीडूंगरगढ़ में श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनिट का मौन रखकर सभी ने सेरडिया को पुष्पाजंलि अर्पित की। सभा में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलछीराम चौरडिय़ा ने सेरडिया की लोककल्याण की भावना के साथ देशहित में सक्रिय रहने को आज भी प्रेरणीय बताया। इस दौरान समिति के मुख्य ट्रस्टी श्याम महर्षि, समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, साहित्यकार भंवरलाल भोजक, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, थानमल भाटी, जिज्ञासु सिद्ध ने सेरड़िया की विचारधारा को अनुकरणीय बताया। सभा में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, भीखराज जाखड़, शुभकरण पारीक, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, जगदीश स्वामी, शंकरलाल जाखड़, कुम्भाराम घिंटाला, एस एम जैन, देवाराम सायच, रामनिवास महिया, गोपाल खिलेरी, ओमनाथ सिद्ध, प्यारेलाल ढुकिया, रामकिशन गावड़िया, श्रवणसिंह राजपुरोहित, भगवानाराम महिया, गोपीराम नेण, सादिराम सेरडिया, मोहनलाल गोदारा, हरिदास स्वामी, शिव पुरोहित, हरलाल भाम्भू, रामलाल हरडू, हरिराम पूनियां, मालाराम सेरडिया, ओमप्रकाश जाखड़, सीताराम सेरडिया, दीनदयाल जाखड़, लूणाराम ज्याणी सहित अनेक युवा व महिला वर्ग भी शामिल हुआ। समिति मंत्री ओपी शर्मा एवं भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के संस्थापक सुशील सेरडिया ने सभी का आभार जताया। सभा में संस्था द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रही प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




