May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 2.37.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। आज क्षेत्र में छात्र संगठन एबीवीपी ने स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया वहीं एसएफआई ने ग्राम इकाई का गठन कर नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी। आप दोनों खबरें पढें एक साथ व देखें सभी फोटो।

ABVP ने मनाया स्थापना दिवस, बताया उद्देश्य, लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने आज संगठन का 75 वां स्थापना दिवस उत्साह व जोश के साथ मनाया। परिषद द्वारा “गांव की ओर चलो” अभियान के दौरान आज का आयोजन निकटवर्ती गांव जैसलसर व सातलेरा में रखा गया। दोनों स्थानों पर आयोजित संगोष्ठी में नगर मंत्री योगेश पारीक ने परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को बताया। पारीक ने कहा कि स्थापना के समय से आज तक संगठन ने छात्र हित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि ये छात्र हित से भारत हित की ओर बढ़ने का मार्ग है जिससे सुसंस्कृत नागरिक का निर्माण हो सकें। इस दौरान संगठन के विजयसिंह राजपुरोहित, सुनील सारस्वत, नवरतन सिंह, मनीष गिरी, शेरसिंह, बनवारी चाहर, महावीर जाट, दशरथ सिंह, संदीप नाई, रमेश नाई, कालूराम चाहर, रवि, अमित, दिनेश, वासुदेव व भैंरू सहित कई युवा मौजूद रहें। सभी ने राष्ट्र चितंन व राष्ट्र हित का संकल्प लिया व भारत माता के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी ने मनाया 75वां स्थापना दिवस।

SFI ने किया ग्राम कमेटी का गठन, 21 युवाओं को दी जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई ने आज गांव धीरदेसर पुरोहितान के अंबेडकर चौक पर बैठक का आयोजन किया व 21 सदस्यीय ग्राम इकाई का गठन करते हुए युवाओं को संगठन कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा ने संगठन के इतिहास व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि धरातल पर विद्यार्थियो की समस्याओं व बुनियादी अधिकारों के हक की लड़ाई में एसएफआई अग्रणी रहते हुए सदैव संघर्ष की प्रेरणा देता है। गोपी पूनियां ने कहा कि संगठन समाजवादी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आधार मानता है तथा सदैव समाजवाद की स्थापना के लिए प्रयासरत रहता है। छात्र नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान किसान सभा के नेता दौलतराम मेघवाल भी उपस्थित रहे।

ग्राम इकाई के मेहरा अध्यक्ष, बारूपाल सचिव, ये बने सदस्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव टाडा ने बताया कि एसएफआई की बैठक में आज ग्राम इकाई अध्यक्ष कैलाश मेहरा, सचिव कैलाश बारूपाल को चुना गया। वहीं लेखराम मेहरा, विकास चालिया, सत्यवीर चालिया, रामनारायण मेहरा,, अनिल, छोटू, सुरेन्द्र, कृष्णा, कैलाश, सुभाष, ओमप्रकाश, सांवरमल, राजू, रामनिवास, सुरेन्द्र, लक्ष्मण, जगदीश, विजयपाल, मुकेश, नितेश को सदस्य बनाया गया। सभी सदस्यों को संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान की ग्राम इकाई का गठन किया एसएफआई ने।