May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 2.37.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार राजनीतिक सक्रियता रखने वाले कांग्रेस के केसराराम गोदारा व मूलाराम भादू, किसान संघ के तोलाराम जाखड़ व भाजपा नेत्री लकेश चौधरी के आज के कार्यक्रमों से जुड़ी ये खबर पढें एक साथ एक नजर में, देखें विशेष फोटो भी।

गोदारा ने किया गांवो का दौरा, किए जल निकासी के लिए किए प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने आज गांव ठुकरियासर, बाना, ऊपनी में बरसात से हुए जलभराव क्षेत्र का दौरा किया। गोदारा ने ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी, बाना सरपंच ओमप्रकाश बाना, ऊपनी सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा को नई पाइप लाइन डालकर जल निकासी के निर्देश दिए। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जलभराव का पूर्ण निदान करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा ने किया गांवो का दौरा, जल निकासी के लिए किए प्रयास।

जाखड़ ने रात्रि चौपाल में की ग्रामीणों से चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भारतीय किसान संघ विद्युत आयाम के प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने गांव रीडी में रात्रि किसान चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में गांव में होने वाले जलभराव को बड़ी समस्या बताई। ग्रामीणों ने गांव एवं कृषि कुओं पर विद्युत ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या, पीने के पानी की समस्या, घरेलू विद्युत सप्लाई में वोल्टेज कम होने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत चर्चा की। जाखड़ ने बताया कि बिजली समस्याओं के बारे में वे अनेक बार राजस्थान सरकार व विद्युत विभाग को अवगत करवा कर सुधार की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्थितियों में सुधार नहीं हुआ तो शीघ्र ही एक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलाराम जाखड़ ने गांव रीड़ी में किया रात्रि चौपाल का आयोजन।

भादू ने किया यादव का स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव का स्थानीय कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने अपने कार्यालय में स्वागत, सम्मान किया। भादू ने यादव द्वारा शनिवार को ओबीसी विभाग का स्टेट कोर्डिनेटर बनाने पर आभार जताया। यादव ने भादू को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करने व जनता से जुड़ने, गहलोत सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, सरकार रिपिट करने के प्रयासों में जुट जाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूलाराम भादू का भी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान।

लकेश चौधरी ने जताया सीओ व सीआई का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की नाबालिग बालिका के गायब होने व सकुशल घर वापसी होने के बाद आज किसान मोर्चा संभाग प्रभारी लकेश चौधरी ने सीओ रामेश्वर सारण व सीआई अशोक विश्नोई को फुल देकर उनके प्रयासों के लिए आभार जताया। चौधरी ने सर्वसमाज व अनेक संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि इस मामले में सर्वसमाज व अनेक संगठन सक्रिय रहें जिससे नाबालिग की तलाश को गति मिल पाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकेश चौधरी ने सीओ रामेश्वर सारण को फुल देकर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआई अशोक विश्नोई को फुल देकर जताया आभार।