






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। क्षेत्र की सड़कें लगातार हो रहे हादसों से रक्तरंजीत रह रही है। हादसों के क्रम में रविवार शाम को एक और हादसा हो गया जिसमें एक युवक के चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ठुकरियासर निवासी श्रवणनाथ पुत्र हुकमनाथ सिद्ध श्रीडूंगरगढ से बाईक पर अपने गांव लौट रहा था। शाम करीब 6.30 बजे सरदारशहर रोड़ पर बाहेती पम्प के पास उसकी बाईक फिसल गई और उसे चोटें आई। सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता एम्बुलैंस लेकर पहुंचे एवं घायल को संभालते हुए श्रीडूंगरगढ चिकित्सालय लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया एवं घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।




