May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। शीतकालीन अवकाश शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में खेलों का रोमांच शुरू हो गया है। क्षेत्र के कई गांवों में खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई है एवं युवा खेलों में दमखम दिखा रहे है। रविवार को क्षेत्र के गांव लखासर में राज्यस्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन सीओ दिनेश कुमार, बीसीएमओ डॉ जसवंत बेनीवाल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक व सरपंच चंदा देवी खिलेरी ने किया। राउमावि लखासर के कार्यवाहक प्राचार्य इंद्राज खिलेरी ने स्वागत भाषण दिया और मंच संचालन रेंवतराम खिलेरी ने किया। आयोजन समिति के मनीराम खिलेरी, विजेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 27 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 37 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका बजरंग पुनिया, गोविंद सारस्वत, मुनीराम बाना, विनोद खिलेरी निभा रहे है। उदघाटन समारोह में भंवराराम खिलेरी, धनेसिंह तंवर, पाबूदान सिंह भाटी, सहीराम खिलेरी, मुखराम मेघवाल, पाबूदानसिंह तंवर, डूंगरराम प्रजापत, दानाराम गेट, भैरूसिंह राठौड़, जेठाराम मेघवाल, चुनाराम नायक, भीखाराम नाई, रामलाल जाखड़, मोहन खिलेरी, जितेंद्र खिलेरी, हंसराज नाई, पेमाराम मेघवाल, मघाराम नायक, अनोपसिंह तंवर, किशोर फौजी, तेजपाल गोयल, गणेशाराम सांसी, गणेश खिलेरी, भींवसिंह तंवर, सुखराम खिलेरी, बेगाराम प्रजापत, देबूराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार का डीवाईएसपी से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति होने पर प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार के एडीशनल एसपी बनने पर ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ में काजी समाज प्रतियोगिता शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। कस्बे के दशहरा मैदान में रविवार से काजी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई है। प्रतियोगिता का उद्धघाटन अब्दुल शकूर काजी द्वारा किया गया। युवा कार्यकर्ता मोहम्मद ताहिर काजी ने बताया कि इस आयोजन में काजी समाज की टीमें पुरे राजस्थान से हिस्सा ले रही है। श्रीडूंगरगढ़ काजी समाज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यों का सेवा सहयोग है। प्रतियोगिता के विजेता को 21000 एव उपविजेता को 11000 रुपए व ट्राफी दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। काजी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन करते समाज के वरिष्ठजन।