






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। फाईनेंस कंपनी का खाता सही करवाने के नाम पर एक जने ने एक ग्रामीण से हजारों की नगदी ली और हड़प कर लेने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। रीड़ी निवासी तोलाराम पुत्र पन्नाराम जाट ने रतनगढ़, फांसा के निवासी राजेंद्रसिंह पुत्र बजरंगसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि श्रीराम फाईनेंस कंपनी लिमिटेड, बीकानेर में उसका ऋण का खाता चल रहा है जिसमें कंपनी ने कुर्की निकाली हुई है। आरोपी राजेन्द्रसिंह ने कंपनी में जान पहचान होने की बात कहते खाता सही करवाने के नाम पर रूपए मांगे। परिवादी ने आरोपी को 70 हजार रूपए नगद दे दिए। तीन महिने बीत जाने के बाद भी खाता सही नहीं हुआ तो परिवादी आरोपी से मिला तो उसने रूपए देने से स्पष्ट मना करते हुए रूपए हड़प लेने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।



