






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। पुलिस भले ही मुस्तैद रहते हुए चोरियां रोकने के प्रयास कर रही है परंतु पुलिस के हाथ अब भी खाली है। चोर और लगातार चोरी हो रही मोटरसाइकिलों की बरामदगी से पुलिस अब भी दूर है। आज बिग्गा बास में दिनदहाड़े एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित विक्की बिहाणी ने बताया कि कुछ देर पहले ही उनके घर के आगे से उनकी मैरून कलर की बुलेट जिसके नबंर डीएल7एस-बीजी-6656 है चोरी हो गई है। उसने बताया कि बाइक के पीछे बिहाणी लिखा हुआ है। विक्की ने पुलिस को सूचना दे दी है और साथ ही नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी नागरिक को किसी रास्ते पर ये बाइक नजर आए तो वे उनकी मदद करते हुए पुलिस को तुरंत सूचना देवें।



