May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.29.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के एक गांव में रातोंरात सार्वजनिक स्थान पर पट्टियां लगाकर तारबंदी करने के आरोप में हंगामा मच गया है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है।
क्षेत्र के गांव तोलियासर में गांव से दक्षिण दिशा में आबादी के निकट ही स्थित सार्वजनिक स्थान पर करीब 25 साल से पीएचईडी का जलहौद बना है। इस जलहौद के चारों और रातोंरात पट्टियां लगाकर तारबंदी कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। गांव के ही एक ग्रामीण पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह को सूचना दी है। गिरधारीसिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए प्रशासन से संपर्क कर मामले की जानकारी दी जाएगी व प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर विधि सम्मत आगामी कार्रवाई को अमल करवाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में आबादी के निकट सार्वजनिक स्थान पर रातोंरात कब्जा करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर पीएचईडी का जलहौद बना है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पट्टियां लगाकर तारबंदी कर गेट लगाया गया।