May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 09.18.17

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। नेशनल हाइवे पर सुबह करीब 4 बजे एक मिट्टी से भरा ट्रक पलट गया जिससे वन साइड रास्ता बंद हो गया है। आवागमन एक और से ही हो रहा है।
दुर्घटना रामसरा फांटा से कितासर के बीच हुई जहां नीलगाय सामने आ जाने के कारण सीकर की ओर जा रहा मिट्टी भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही बछासर बीकानेर निवासी चालक कन्हैयालाल व परिचालक सुरक्षित है। वहीं एक और का रास्ता बंद होने से हाइवे आवागमन बाधित हुआ। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा लोढ़र से मिट्टी हटवाई जा रही है व लखासर टोल से क्रेन जाकर ट्रक को सीधा करेगी। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना को भी सूचना दे दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह करीब 4 बजे हाइवे पर पलटा ट्रक, आवागमन हुआ बाधित।