






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2020। कस्बे में गुसाईंसर बड़ा के बुजुर्ग मोहनराम जाट के साथ युवकों ने एक लाख की लूट की, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो जानकारी मिली युवक बैंक से ही बुजुर्ग के पीछे हो लिए थे। युवक ने बुजुर्ग का करीब एक किलोमिटर पीछा किया व लूट को अंजाम दिया। युवक के स्थानीय होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से युवक की पहचान करने व पुलिस को सूचना देने की अपील की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पुलिस लूट की जांच में जुटी हुई है व कोई इस बारे में सूचना देवें तो उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। सीसीटीवी फुटैज में आप भी ध्यान पूर्वक देखें और अगर आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना देवें।




