May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2020। आज सड़क पर चल रहे एक ग्रामीण ने पूछा ये रैली कहाँ जा रही है.? तो किसी कार्यकर्ता ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों व बढें सरचार्ज का विरोध कर रहें है। कुचौर आथुणी का साधारण किसान भंवरसिंह राजपूत भी रैली के साथ हो लिया और कहा कि बिजली बिलों ने किसानों की, आमजनता की कमर तोड़ दी है। ऐसे कई भंवरसिंह है जो बिजली बिलों की मार से त्रस्त है और सरकार के खिलाफ भाजपा के हल्ला बोल प्रदर्शन का समर्थन कर रहें है। हालांकि कोरोना गाईड लाईन के कारण अधिक प्रदर्शनकारियों को शामिल करना लक्ष्य नहीं था और बात सरकार तक पहुंचानी थी। आमजनता बिजली बिलों के मुद्दे पर लगातार जुड़ रही है। ये वाकया है आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में हो रहे प्रदर्शन का, जिसमें कई राह चलते नागरिक भी शामिल हुए जिन्हें बिजली बिल ने त्रस्त कर दिया है। सारस्वत ने सरकार पर किसान विरोधी, जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जवाब दें की गहलोत सरकार ने कोरोना संकटकाल में किसानों को, आमजनता को क्या राहत दी, केंद्र की योजनाओं पर वाहवाही लूटना बंद करें और जनता के चार माह का बिल माफ कर इस महामारी काल में आर्थिक रूप से तंग परेशान जनता कों संबल देवें। सारस्वत ने कहा कि सरकार किसानों के ऋण पर चक्रवर्ती ब्याज लेना बंद करें व अपने घोषणा पत्र का पालन कर किसानों का ऋण माफ करें। प्रदर्शन में भाजपा मण्डल श्रीडुगरगढ शहर, देहात, बापेऊ, मोमासर मण्डल अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। भाजपा नेता ने किसानों का कर्जा माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने के नारे लगाएं। भाजपा नेताओं ने बढ़ते अपराधों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शन में जिलामहामंत्री कुम्भाराम सिध्द, पुर्व प्रधान छैलुसिह शेखावत, पूर्व उपप्रधान रामगोपाल सुथार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सारस्वत, जिला मंत्री अगर सिंह पडिहार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धूड़ाराम डेलू, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मानमल शर्मा, विक्रम सिंह सत्तासर, ओम प्रजापत, सुभाष कमलिया, जीतू सैनी, हेमनाथ जाखड़, मोहननाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, पवन स्वामी टेउ, श्रवण कुकना, भागीरथ सिंह झंझेउ, मदन जोशी कोटासर, रामलाल रिंनटोड, भवानी प्रकाश, उत्तमनाथ सिद्ध, श्रवण मेघवाल, जितेंद्र झाबक, श्याम हेमासर, मूलनाथ सिद्ध, मक्खनलाल जोगी, संतोष पारीक, राजेंद्र स्वामी, रजत आसोपा, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।