May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। अपने घर से जसनाथ जी मंदिर बिग्गा जाने के लिए निकली एक दलित 50 वर्षीया महिला को चाय पिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में 2 युवकों के खिलाफ मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुवा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीड़िता गत 29 सितम्बर को अपने पीहर से गांव बिग्गा में स्थित जसनाथजी मंदिर में दर्शन के लिए बस में रवाना हुई थी। बस में उसे बिग्गा निवासी रतिराम जाखड़ ओर गांव कल्याणसर नया निवासी रेवन्तराम गोदारा मिले। दोनो जनो ने उससे जान पहचान बढाई ओर बिग्गा उतरने पर उसे चाय पीने के बहाने एक घर मे ले गए। आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया ओर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की ओर उससे गहने, मोबाइल, कागजात, नकदी आदि छीन लिए। आरोपियों ने अगले दिन सुबह उसे बंद किये गए कमरे का गेट खोला तो वह मुश्किल से अपनी जान बचा कर वहां से भाग आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।