






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। क्षेत्र के युवाओं के घर से निकल जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जिससे इन युवाओं के परिजन खासी परेशानी का सामना कर रहें है। निकटवर्ती गांव बिग्गा में 24 वर्षीय नारायण दर्जी पुत्र बाबूलाल दर्जी गुरुवार को दोपहर 2 बजे घर से निकल गया जिसे अब तक परिजन तलाश कर रहें है। युवक ने सफेद रंग का शर्ट, काले रंग की पेंट, हरे रंग की चप्पल पहन रखी है। परिजनों की तलाश में पता चला है कि युवक ने गांव बिग्गाबास रामसरा से ट्रेन पकड़ी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक शायद रतनगढ़, राजलदेसर की ओर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिजनों ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि युवक कहीं नजर आए तो इन 9461606873 नम्बरों पर सूचना देवें।




