






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2022। आचार्यश्री महाश्रमण जी के तीन दिवसीय प्रवास के सान्निध्य में अध्यात्म सागर में गोते लगाने के बाद आज सुबह करीब 7 बजे तेरापंथ भवन से धवल सेना के साथ युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण ने विहार किया तो उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो उठा। “नेमाजी र लाल ने घणी घणी खम्मा” और “जय जय महाश्रमण” के नारों से कस्बे की गलियां गूंज उठी। तेरापंथ सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल के सदस्यों ने सजल नेत्रों से गुरूदेव के विहार के समय उपस्थित रहें और सभी ने पुन: शीघ्र श्रीडूंगरगढ़ पधारने का निवेदन भी किया। आचार्यश्री मार्ग में अनेक जनों को दर्शन देते हुए रानी बाजार से आंखो के अस्पताल रोड से सरदारशहर मार्ग पर पहुंचे। यहां सेवा धाम छात्रावास के बच्चों को सत्य के साथ रहने, बुरी संगत से बचने व नशा मुक्त रहने की शिक्षा देते हुए उन्हें स्नेहसिक्त आशीवार्द दिया। जेपीएस पब्लिक स्कूल के संचालक कुभांराम घिंटाला व समस्त स्टाफ ने आचार्यश्री के दर्शन करते हुए मंगल पाठ का सुना।
9 किलोमीटर विहार कर पहुंचे तोलियासर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्यश्री 9 किलोमीटर विहार कर तोलियासर पहुंचे और बड़ी संख्या में श्रावक उनके साथ तोलियासर तक चलते रहें। रास्ते में जगह जगह रास्ता सेवा देते हुए श्रावकों ने पेयजल, ज्यूस, शरबत, ठंडे की व्यवस्था की। बता देवें आचार्य का आज शाम 5.50 पर तोलियासर से विहार कर ठुकरियासर पहुंचेंगे। सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम आडसर में रहेगा व 28 जून को आचार्यश्री गांव मोमासर पहुंचेगे तथा उसके बाद राजलेदसर की ओर विहार करेंगे।









