May 20, 2026
000000000

शराब खरीदने आए युवक को पीटने के मामले में सीओ ने आरोपी को अरेस्ट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक ने एससीएसटी एक्ट में जुर्म प्रमाणित होने पर एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पारीक ने बताया कि बरजांगसर निवासी देवीसिंह उर्फ देबूसिंह पुत्र भींवसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। विदित रहें आरोपी के खिलाफ बरजांगसर निवासी रामनिवास पुत्र मांगीलाल नायक ने 13 फरवरी को मामला दर्ज करवाया था। दिव्यांग परिवादी ने शराब के ठेके पर शराब खरीदने जाने पर आरोपी द्वारा जातिसूचक गालियां देने व मारपीट करने का आरोप लगाया था।
नशे में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले पति को पकड़ा पुलिस ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई राजकुमार ने बुधवार को शांतिभंग में मोमासर बास में रहने वाले तारानगर निवासी 40 वर्षीय प्रदीप वाल्मिकी को पकड़ कर थाने पहुंचाया। आरोपी शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा फसाद कर रहा था।
पुलिस के साथ उलछे ग्रामीण को शांतिभंग में किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक महिला की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के दौरान बाना निवासी रेवंतराम जाट आक्रोशित हो गया और चिल्लाते हुए पुलिस टीम के साथ उलछ गया। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने रेवंतराम को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।