May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2024। प्रदेश में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शहरों से लेकर अब गांवो की ओर बढ़ रही है। प्रदेश व जिले में ही नहीं श्रीडूंगरगढ़ अंचल के हर गांव में आमजन अतिक्रमण से परेशान है। अनेक मामले अतिक्रमण को हटवाने की गुहार लगाते हुए प्रशासन के पास लंबित पड़े है। आमजन को राहत देने वाली खबर क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा से आई है। अचंल में विधायक के स्वयं के गांव से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की पहल हुई है। गुरूवार को ग्राम पंचायत द्वारा गांव के आम रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि गांव के आम रास्ते में हनुमानराम गोदारा द्वारा पत्थर डालकर तथा कुंभाराम गोदारा द्वारा अवैध चौकी का निर्माण किया गया। पंचायत द्वारा नोटिस देकर बार बार अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। परंतु अतिक्रमी द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने जाने पर गुरूवार को ग्राम पंचायत द्वारा इसे हटाने की कार्रवाई की गई। जेसीबी से पत्थर हटाकर ट्रेक्टर ट्रॉली में डाले गए व चौकी भी हटाई गई। इस दौरान पुलिस जाप्ता मौजूद रहा और मौके पर सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, लालचंद गोदारा, कालूराम गोदारा, शिवशंकर गोदारा, भैराराम गोदारा, राकेश सारण, सीताराम शर्मा, टालीराम शर्मा, सहीराम गोदारा, मानाराम नायक, उदाराम कुम्हार, चोरूराम मेघवाल, मदनलाल सारस्वत, रामलाल गोदारा, जुगलाराम नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, ग्राम पंचायत ने हटाया आम रास्ते से अतिक्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक ने डलवाए पत्थर, दूसरे ने बनाई चौकी, दोनों अतिक्रमण जेसीबी से हटवाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें मौके पर।