May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2024। कच्चे मकान गिर गए है और कई मकानों की छते टपकने लगी है। तालाब भर गया है और गलियों में पानी भर गया है। ये हाल है क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरजनसर का, यहां सुरजनसर सहित लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान की निचली बस्तियों में पानी भर गया है। गांव से आवागमन के रास्ते पानी ने बंद कर दिए है। सुरजनसर में स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं मिलने बच्चों की छुट्टी हो गई। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने प्रशासन से पानी निकासी के लिए मदद की गुहार लगाई है। शर्मा ने बताया कि गांव में मालाराम नायक, बुधाराम नायक,मालाराम सांसी, पेमाराम कालवा सहित अनेक कच्चे मकानों में कहीं दीवार गिर गई तो कहीं मकान गिर गया। कई मकानों की छते टपकने लगी है। सरपंच ने बताया कि अनेक परिवार अपने रिश्तेदार के मकानों में शिफ्ट हुए है क्योंकि स्कूल के आधे परिसर में पानी भर गया है। छाए हुए बादलों को देख कर ग्रामीणों ने तालाब की कच्ची पाल टूटने का अंदेशा जताया है। गांव उदासर चारणान के टाडा चौक में लगाए गए सीसी ब्लॉक तालाब में बह गए है। सरपंच ने बताया कि हमने प्रशासन को स्थिति से अवगत करवा दिया है। वहीं गांव मिंगसरिया में मुख्य गुवाड़ में पानी भरने से ग्राम पंचायत व आस पास के घरों में पानी घुस गया। राउमावि के रास्ते में पानी भरा है और श्रीडूंगरगढ़ से कातर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव है। गांव की दिखनादी रोही के खेतों में जाने का रास्ता भी पानी ने रोक दिया है। यहां ग्रामीण पंचायत प्रशासन से जल निकासी की मांग कर है। ग्रामीण जल निकासी के लिए परेशान हो रहें है वहीं पशुधन के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई। ध्यान रहें निकटवर्ती सरदारशहर व रतनगढ़ में भी बरसात से भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर में घरों और गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास्ते हुए जलमग्न, दूसरे गांवो से आने जाने के मार्ग पानी से अवरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के मुख्य रास्तों पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी भवनों में भरा पानी, सरपंच ने लगाई मदद की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया की गलियों में भरा पानी।