May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर खास खबर राजफैड व सहकारिता विभाग से आई है। पढें और सभी किसानों तक जरूर पहुंचाए।

फर्जी तुलवाई करवाने पर होगी सख्त कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजफेड व सहकारिता विभाग द्वारा फर्जी तुलवाई रोकने के लिए अनेक बैरियर लगाने के प्रयास भी किए जा रहें है। विभागीय अधिकारी भीकासिंह ने बताया कि गिरदावरी जांच की जा रही है वहीं केंद्र पर भी तुलवाई के समय भी जांच होगी। टोकन व गिरदावरी फर्जी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भीकासिंह ने बताया कि यदि फर्जी तुलवाई हो भी गई और जांच में वह सही नहीं पाया गया तो भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

मंडी से हटाए सेंटर, न्यू सिटी में शिफ्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में स्थित दोनों खरीद केंद्र वहां से हटाकर न्यू सिटी में शिफ्ट कर दिए गए है। विदित रहें मंडी व्यापार मंडल ने भी मंडी से सरकारी खरीद केंद्र हटाने की मांग की थी। विभाग ने सेसोमूं स्कूल के पीछे दरगाह रोड पर स्थित न्यू सिटी में दो खरीद केंद्र शिफ्ट कर दिए है। वहीं तीसरा खरीद केंद्र बुढ़ानिया पेट्रोल पंप के पीछे ग्रीन सिटी में बनाया गया है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार 6 खरीद केंद्रो पर खरीद की जाएगी। इनमें तीन श्रीडूंगरगढ़ में तथा एक-एक लिखमादेसर, जोधासर व सांवतसर में खरीद होगी।

तिरपाल लेकर आवें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने के बाद मंडी आने वाले किसान मूंगफली रखने के लिए तिरपाल लेकर आवे। विभागीय अधिकारी भीकासिंह ने बताया कि किसान तिरपाल लेकर आए और खरीद हो जाने के बाद अपना तिरपाल लेकर लौट जाएंगे।